सृष्टि रघुवंशी की सोशल मीडिया गलती पड़ी भारी, असम पुलिस ने दर्ज किया मामला
राजा रघुवंशी केस में अब उनकी बहन सृष्टि के खिलाफ असम पुलिस ने FIR दर्ज की है. दरअसल, सृष्टि रघुवंशी ने राजा की हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट की थीं. इममें से कुछ पोस्ट पर गुवाहाटी पुलिस ने आपत्ति जताते हुए मामला दर्ज किया है. सृष्टि ने असम में राजा की नरबलि देने का दावा किया था. उसने कहा था कि सोनम टोने-टोटके के लिए ही राजा को गुवाहाटी ले गई थी.
असम पुलिस ने जो नोटिस सृष्टि को भेजा है इसमें लिखा है- वर्तमान जांच में हमारे पास आपसे पूछताछ करने के लिए उचित आधार है. सृष्टि को पक्ष रखने के लिए गुवाहाटी बुलाया है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जांच के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया था.
सृष्टि अपने पोस्ट पर मांग चुकी हैं माफी
सामने आई पोस्ट को क्षेत्रीय और भाषाई विवाद की श्रेणी का माना है. हालांकि राजा का शव मिलने और सोनम की असलियत सामने आने के बाद सृष्टि पहले ही सोशल मीडिया पर माफी मांग चुकी हैं. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने एवं क्षेत्रीय भाषाई विवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. राजा के भाई विपिन ने इस खबर की पुष्टि की है.
‘सोनम के भाई गोविंद का हो नार्को टेस्ट’
इधर राजा की मां उमा से गले लगकर रोने वाला सोनम का भाई गोविंद भी रघुवंशी परिवार के निशाने पर आ गया है. राजा के भाई विपिन ने उसको धोखेबाज बताकर नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. विपिन का दावा है कि वह सुप्रीम कोर्ट से भी नार्को टेस्ट की मांग करेंगे. विपिन के अनुसार केस नरबलि का है, जिसमें सोनम के साथ उसका परिवार भी मिला है. सोनम, राज, गोविंद, और देवीसिंह का नार्को टेस्ट होना चाहिए.
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा