इन राज्यों में भूलकर भी न करें होम लोन रीफाइनेंस
क्या आप भी होम लोन को रीफाइनेंस कराने का सोच रहे हैं। यदि हां तो जरा संभल जाइए। जी हां यहां हम आपको कुछ ऐसे राज्यों के बारे में बता रहे हैं जहां होम रीफाइनेंस कराना महंगा पड़ सकता है। ऐसा क्यों हो सकता है चलिए विस्तार से बताते हैं।
दरअसल कुछ राज्यों जिनमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और कर्नाटक शामिल हैं। यहां होम लोन को रीफाइनेंस कराने के लिए मौजूदा लोन एग्रीमेन्ट को फिर से स्टाम्प और रजिस्टर कराना पड़ता है।
यही वजह है कि इन राज्यों में लोन एग्रीमेन्ट पर स्टाम्प ड्यूटी काफी महंगी हो सकती है। यह कई वजह के आधार पर 3 से 7 फीसदी तक होती है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन चार्ज 50,000 रुपये से 1 फीसदी तक हो सकता है।
इतना ही नहीं कुछ राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश में यह 8 फीसदी तक हो सकता है। ऐसे में होम लोन को रीफाइनेंस कराने के अतिरिक्त लागत का बोझ बहुत अधिक बढ़ जाता है।
रिफाइनेंस होम लोन क्या है
रिफाइनेंस के जरिए उधार लेने वाले को अपने डिपॉजिट पर बेहतर ब्याज दर मिल सकता है। होम लोन रिफाइनेंस का मतलब है, अपने मौजूदा होम लोन को किसी नए होम लोन से बदलना, आमतौर पर कम ब्याज दर या बेहतर शर्तों के साथ। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आप अपने पुराने होम लोन को बंद करके, एक नया लोन लेते हैं। यह नए तरह का टर्म आप अपने हिसाब से ले सकते हैं।

बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।