जातिवाद और माफिया पर बड़ा हमला, सीएम योगी ने विपक्ष को बताया देश को बांटने वाला
उत्तर प्रदेश :सीएम योगी ने एक बार फिर विपक्ष पर वोट बैंक के नाम पर राजनीति करने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए देश को और कितना बांटोगे। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष के पास अवसर था तो वह माफियाओं के सामने नाक रगड़ते थे।
CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना।
सीएम योगी भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान एवं समाज में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों के सम्मान प्रदान करने को लेकर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर बंटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो नेक रहोगे का नारा दिया। इसके साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर जाति के आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने यह तक कहा कि जब विपक्ष के अवसर था तो ये माफियाओं के सामने नाक रगड़ रहे थे।
माफियाओं के सामने नाक रगड़ रहे थे
दरअसल, जाति के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए सीएम योगी ने कहा, "वोट बैंक के लिए ये लोग कब तक और कितना बाटेंगे देश को, कितना बाटेंगे? यह बांटने वाले लोग वही हैं, जिनको जब अवसर मिला था तो उन दुर्दांत माफियाओं के सामने अपनी नाक रगड़ रहे थे। आप याद करिए अंतर यही होता है, ये डबल इंजन की सरकार है। हमने यहां के परंपरागत उद्यम को प्रोत्साहित करने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की योजना चलाई, करोड़ों लोगों को रोजगार मिला, व्यापारियों को अपने प्रोडक्ट को एक प्लेटफार्म मिल गया और यह एक्सपोर्ट का एक केंद्र बन गया।"
सत्ता को गिरवी रख दिया था
सीएम योगी ने आगे कहा, "यह जाति के नाम पर बांटने वाले लोगों ने माफियाओं के सामने सत्ता को गिरवी रख दिया था और इन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया देकर प्रदेश की पूरी कानून व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया था। ये वही लोग हैं, आज भी ये लोग घूमते हैं। क्योंकि पहले तो नौकरी के नाम पर वसूली करते थे, आज जब वसूली का धंधा बंद हो गया है तो यह लोग अब जाति के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं, जगह-जगह जा रहे हैं। मैं तो बार-बार इस बात को कहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो नेक रहोगे।"

परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त
सोनिया गांधी बोलीं- छात्रों के साथ हो रहा दुश्मनों जैसा व्यवहार, सरकार पर साधा निशाना