उर्फी जावेद ने शेयर की पोस्ट – बताया कौन बना उनका सपोर्ट सिस्टम
पिछले दिनों उर्फी जावेद शो ‘द ट्रेटर्स’ के कारण चर्चा में रही हैं। इस शो में कई कंटेस्टेंट्स थे, मगर उर्फी दो खास लोगों के बारे में बात करती हैं। इन दो लोगों को लेकर उर्फी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी की है।
उर्फी जावेद अपनी अतरंगी ड्रेसेस, स्टाइल के कारण सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं। वह अब तक कई रियालिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उर्फी को शो ‘द ट्रेटर्स’ में देखा गया। शो का कॉन्सेप्ट ऐसा था कि सभी कंस्टेंट्स को अपने बीच में मौजूद ट्रेटर को पहचानना था। उर्फी ने शो में एक ट्रेटर को पहचाना था। इस पूरे किस्से में कई कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ थे, मगर दो लोग साथ खड़े रहे। इन्हीं दो लोगों के बारे में उर्फी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की है।
हर्ष गुजराल-जन्नत जुबैर का किया जिक्र
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह लिखती हैं, ‘मुझे परवाह नहीं कि कोई क्या कहता है, लेकिन ये दोनों लोग शो में वाकई मेरे साथ खड़े रहे। जन्नत जुबैर शो के अंदर और अब बाहर आकर भी मेरी गॉसिप पार्टनर है, मेरा सपोर्ट सिस्टम है। वहीं हर्ष गुजराल की बात करूं तो जब हर कोई मुझ पर शक कर रहा था, तब उसने मेरा बचाव किया। साथ ही मुझे हंसाने, चुटकुले सुनाने के लिए शुक्रिया हर्ष।’ इस पोस्ट में अपनी, जन्नत और हर्ष की एक प्यारी सी तस्वीर भी उर्फी ने शेयर की है।

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर
सोनम वांगचुक के फैसले पर विपक्ष का वार, संजय राउत बोले- सच सामने आना चाहिए
वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद RSS का बड़ा बयान, विदेशी एजेंसी का लगाया आरोप
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित, स्टेशन बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट, क्या नया नेतृत्व बदल पाएगा तस्वीर?
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात
रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति