एकमात्र भारतीय अरबपति जिन्हें मिला अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की शादी का निमंत्रण
इस वीकेंड सबसे ज्यादा चर्चा में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की शादी रहने वाली है। उनकी शादी मंगेतर लॉरेन सांचेज से इटली के वेनिस में होने वाली है। इस बीच जितनी चर्चा इस ग्रैंड वेडिंग की हो रही है, उतनी ही सुर्खियों में इस शादी बुलाए गए मेहमानों गेस्ट की लिस्ट है। शादी में 200 से भी कम मेहमानों वाली इस प्राइवेट सेरेमनी में दुनिया की टॉप हस्तियां शामिल होंगी। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि पूरे भारत से सिर्फ एक ही नाम इस लिस्ट में है और नाम नताशा पूनावाला का है।
कौन हैं नताशा पूनावाला?
नताशा पूनावाला का नाम फैशन शो या मेट गाला में बहुत चर्चा में रहा था। वह सिर्फ एक ग्लैमर आइकन ही नहीं हैं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन और समाजसेविका भी हैं। उनका जन्म 26 नवंबर 1981 को पुणे (मुंबई के पास) हुआ था। उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया और फिर London School of Economics से मास्टर्स किया है। उनके पति आदार पूनावाला हैं, जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO हैं। ये वही कंपनी है जिसने कोरोना के समय भारत के लिए कोविशील्ड वैक्सीन बनाई थी।
नताशा इन अहम पदों की निभा रहीं जिम्मेदारी
- विल्लू पूनावाला फाउंडेशन की चेयरपर्सन
- सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
- पूनावाला साइंस पार्क की डायरेक्टर
- रेसिंग-ब्रीडिंग कंपनी की डायरेक्टर
शादी के लिए जेफ बेजोस किन हस्तियों को बुलाया
इवांका ट्रम्प, बेयोंसे, लियोनार्डो डिकैप्रियो, बिल गेट्स और ऑरलैंडो ब्लूम जैसे नाम हैं। ऐसे में भारत बड़े बिजनेस टायकून नहीं, बल्कि नताशा पूनावाला को बुलाया जाना, उनकी इंटरनेशनल सोशियल सर्कल में पकड़ को दिखाता है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार