7 रुपये से 3333 आया इस दवा कंपनी के शेयर का भाव
नई दिल्ली। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने एक दवा कंपनी के शेयर पर बड़ा टारगेट प्राइस दिया है। इसके बाद टोरेंट फार्मा के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी आ गई। ब्रोकरेज फर्म ने इस भारतीय फार्मा कंपनी के शेयर पर 'ओवरवेट' रेटिंग दी है।
रिटर्न के लिहाज इस दवा कंपनी के शेयरों ने साल दर साल बेहतर रिटर्न डिलीवर किया है। हालांकि, इस साल अब तक नेगेटिव रिटर्न देखने को मिला है। वहीं, लंबी अवधि में 46000% से ज्यादा रिटर्न डिलीवर कर चुका है। साल 2001 में टोरेंट फार्मा के शेयर की कीमत महज 7 रुपये थी।
टोरेंट फार्मा शेयर पर नया टारगेट प्राइस
जेपी मॉर्गन ने टोरेंट फार्मा के शेयरों पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए 3,800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। फिलहाल, इस शेयर का प्राइस 3305 रुपये है। ब्रोकरेज फर्म का यह टारगेट प्राइस मौजूदा स्तर से 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़त को दिखाता है। इससे पहले जेपी मॉर्गन ने इस काउंटर पर 3,650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था।
ब्रोकरेज ने कमेंट्री में क्या कहा
ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन को उम्मीद है कि टोरेंट फार्मा के भारतीय कारोबार की ग्रोथ अच्छी रहने वाली है, खासकर कंपनी के मुख्य सेगमेंट में लगातार तेजी देखने को मिलेगी। ब्रोकरेज ने टोरेंट की भारत के उभरते जीएलपी-1 सेगमेंट में प्रवेश करने की क्षमता पर भी भरोसा जताया है, जो डायबिटिजी और वजन घटाने वाली थैरेपी है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार