IMDb पर 9.7 रेटिंग वाली इस फिल्म ने हिला डाला लोगों का दिमाग
नई दिल्ली। ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसने लोगों को ये चुनने का अवसर दिया है कि वह अपनी पसंद की फिल्में देख सकें। नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम और जियो हॉटस्टार तक पर कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग न सिर्फ उसकी चर्चा करते हैं, बल्कि अपने दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों को भी ये सुझाव देते हैं कि उन्हें वह फिल्में जरूर देखनी चाहिए।
आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसे लेकर IMBb भी कन्फ्यूज हो गया है कि वह नंबर कांटे तो कहां से। एक टीचर की जिंदगी पर आधारित ये मूवी सच्ची घटना पर बेस्ड है, जिसे देखने के बाद इतिहास को लेकर आपके मन में कई सवाल उठेंगे। तो चलिए बिना देरी किए देखते हैं ये फिल्म कौन सी है, फिल्म की कहानी क्या है और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये आएगी नीचे डिटेल्स में पढ़ें:
क्या है इतिहास से जुड़ी ये अनोखी कहानी?
आम तौर पर स्कूल में लोगों का फेवरेट सब्जेक्ट इतिहास होता है, क्योंकि उसमें हमें कई ऐसी बातों की नॉलेज मिलती है, जिनसे हम अभी तक अवगत नहीं हो पाए हैं। हालांकि, इस फिल्म की कहानी चंडीगढ़ में पढ़ाने वाले एक टीचर की है, जो इंडियन स्कूल पढ़ाए जाने वाले इतिहास को चुनौती देता है।
एक दिन जब वह बेटी की इतिहास की किताब उठाता है, तो उसे एहसास होता है कि इसमें बहुत कुछ ऐसा है जो स्कूलों में गलत पढ़ाया जा रहा है। इतिहास की कहानियों का सच्च उजागर करने के लिए भारद्वाज राइट टू इन्फॉर्मेशन एक्ट (RTI) का इस्तेमाल करता है।
इतिहास में मौजूद चीजों को सही करने के लिए उसे सिस्टम के खिलाफ किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इस पर फिल्म 'हिज स्टोरी ऑफ इतिहास' की पूरी कहानी मौजूद है। ये नामित भारद्वाज की सच्ची कहानी है और नीरज अत्री की बुक 'ब्रेनवॉश रिपब्लिक' पर बेस्ड है। जो आपके इतिहास को पढ़ने और देखने के नजरिये में जरूर बदलाव करेगी।
किस OTT प्लेटफॉर्म पर आप देख सकते हैं ये फिल्म?
ये एक हिंदी लैंग्वेज ड्रामा फिल्म है, जो साल 2025 में मई के महीने में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेता सुबोध भावे ने नामित भारद्वाज की भूमिका निभाई है। योगेंद्र टिक्कू और अंकुल विकल जैसे सितारों ने भी फिल्म में शानदार काम किया है।
इस फिल्म को इतना अधिक पसंद किया गया कि आईएमडीबी को भी इसे 10 में से 9.7 की रेटिंग देनी ही पड़ी। फिल्म का थिएटर में रिस्पांस काफी अच्छे रहे हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के ओटीटी राइट्स जियो हॉटस्टार के पास हैं, जहां ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल-तेलुगु और मलयालम की ऑडियंस भी जल्द ही देख सकेगी।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार