फारेस्ट क्लब में रील बनाने गई नाबालिग यूट्यूबर से दुष्कर्म
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र में 17 वर्षीय यूट्यूबर से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वीडियो शूटिंग के बहाने फारेस्ट क्लब बुलाकर एक स्थानीय ब्लागर ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है, वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है। शौक, पहचान और रील की दुनिया में नाम कमाने की चाह रखने वाली किशोरी 12 जून की शाम घर से वीडियो शूटिंग के लिए निकली थी। साथ में शहर का ब्लागर मधुकर सिंह भी था जो राप्तीनगर में रहता है।
खोराबार क्षेत्र के फारेस्ट क्लब में यह लोग शूटिंग के लिए गए थे। पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी को मधुकर सिंह ने रील बनाने के बहाने बुलाया था। उसके साथ दो और युवक आदर्श सिंह और एक अन्य भी मौजूद थे। शूटिंग के दौरान सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन रात करीब नौ बजे जब बेटी वापस आने को तैयार हुई, तब मधुकर ने उसे एक कोल्डड्रिंक दिया। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था।
पिता ने बताया कि जब पीड़िता को होश आया तब वह खुद को एक बंद कमरे में पाई। रात 10 बजे से लेकर 12 बजे के बीच उसके साथ जबरदस्ती की गई। किसी तरह अगले दिन घर पहुंची बेटी ने सच्चाई बताई, लेकिन सदमे में होने के कारण वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। 19 जून को परिवार की तहरीर पर खोराबार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित मधुकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई है। साथ मौजूद दो अन्य युवकों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जरूरत पड़ी तो उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी