दिव्यांग बच्चों-बुजुर्गों से मंगवाई जाती है भीख, मानव तस्करी की जांच की सिफारिश
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित घरौंदा आश्रम (बाल आश्रम) में शारीरिक और मानसिक दिव्यांग बच्चों के शोषण और उनसे भिक्षावृत्ति कराने का मामला सामने आया है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि आश्रम के संचालक न केवल बच्चों और वृद्धों से भिक्षावृत्ति कराते थे, बल्कि किसी बच्चे की मृत्यु होने पर बिना प्रशासनिक अनुमति के देहदान भी कर देते थे। आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। यह आश्रम एक एनजीओ द्वारा संचालित किया जाता है और यहां से मानव तस्करी की आशंका भी जताई गई है।
सागर जिले के डीएम को आयोग ने सौंपी जांच रिपोर्ट
आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में बताया कि इस आश्रम में अन्य निराश्रित लोग भी निवास करते हैं। यहां रहने वाले बच्चे और बुजुर्ग नगर के मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भीख मांगते हैं, उनके पास घरौंदा आश्रम का बैनर होता है। आयोग ने इसे किशोर न्याय (बालकों की देखरेख) अधिनियम का उल्लंघन बताया है और घरौंदा आश्रम के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की सिफारिश की है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आश्रम में इंदौर और बैतूल जिलों से बालक-बालिकाएं भेजे गए हैं, जिनकी जानकारी संबंधित बाल कल्याण समितियों को नहीं दी गई। आश्रम में काम करने वाले दिव्यांगों से बाल मजदूरी कराई जा रही है। आयोग ने मानव तस्करी की आशंका जताते हुए भी जांच की सिफारिश की है।

यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन