कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल, कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
राजधानी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में सोमवार को दोपहर में अच्छी बारिश हुई, जिसकी वजह से उमस से काफी राहत मिली। लखनऊ का दिन का तापमान 33.6 ़डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात का पारा 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी, लेकिन गुरुवार से मानसून की रफ्तार बढ़ेगी। अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
अगले दो-तीन दिन मध्यम से भारी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर और मुरादाबाद जिलों में अगले दो-तीन दिन मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार बने हैं। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में अभी अगले चार-पांच दिनों तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वी, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, इटावा, मैनपुरी, औरैया, संभल सहित लगभग 35 से अधिक जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम