सीएम आवास के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, खुद पर छिड़का पेट्रोल
लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, पांच कालीदास मार्ग पर पुलिसिया कार्रवाई ही न होने से परेशान होकर एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस की निष्क्रियता से आहत होकर यह कदम उठाया। मौके पर तैनात आत्मदाह निरोधी दस्ते ने तुरंत कार्रवाई कर उसे बचा लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक महिला पीलीभीत के हजारा क्षेत्र की रहने वाली है। जिसका नाम सुमित्रा कौर बताया जा रहा है। महिला अपने भाई के साथ लखनऊ के गौतमपल्ली स्थित सीएम आवास के पास पहुंचीं और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें रोक लिया, जिससे आग नहीं भड़की। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि सुमित्रा ने हजारा थाने में घर में घुसकर छेड़छाड़ और अभद्रता की शिकायत दर्ज की थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान थीं और उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया। उन्होंने आगे कहा कि पीलीभीत पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और वहां से विवरण जुटाया जा रहा है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, जिसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।

‘लोकतंत्र खतरे में’—ममता बनर्जी ने BJP और चुनाव आयोग को घेरा
विजय की TVK का धमाका, तमिलनाडु में सभी दलों को पीछे छोड़ बनाई बढ़त
‘भगवा नहीं छोड़ा’—बंगाल जीत के बाद अमित शाह हुए भावुक, दिया बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की चर्चा, नया मुख्यमंत्री कौन हो सकता है?
आज का बड़ा मंगल बेहद खास, जानें पूजा विधि, महत्व और मंत्र
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे