ओवरब्रिज निर्माण हेतु कुसमुंडा क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण
कोरबा, सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र स्थित खुले मुहाने की कुसमुंडा कोयला परियोजना के संचालन एवं विस्तार का कार्य जो बुरी तरह से प्रभावित था, उसका सुविधा पूर्वक विस्तार किया जा रहा था, और इस हेतु रेलवे द्वारा वहा बनाये जा रहे ओवरब्रिज का काम मात्र इसलिए अटका हुआ था, क्योंकि वहा बड़े पैमाने पर कथित बेजा कब्जा कर इस कार्य को विगत दो वर्षो से अटकाए रखा था। किंतु कल से वहा पर ऐसा लग रहा हैं, की रेलवे, जिला प्रशासन, एसईसीएल प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से निर्णय ले लिया हैं की इस निर्माण कार्य के लिये किसी भी प्रकार का अवरोध, व्यवधान, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए वहा चिन्हित किये अवरोध उत्पन्न करने वाले 11 कब्जेधारियों के कब्जे हटाने की मुहीम कल से तेज कर दी गयी थी। किंतु वहा के कुछ प्रबुद्ध एवं सभ्रांत जनो के विनम्र हस्ताक्षेप और अँधियारा फैलने की वजह से दूसरे दिन सुबह तक के लिये कड़ाई रोक दी गयी थी। किंतु आज प्रातः प्रशासनिक स्तर पर वहा मकानों के टूटे-फूटे अवशेष और जरूरी सामानो को वांछित स्थलों तक निशुल्क पहुंचाने वाहनों का काफिला मजदूरों सहित एसईसीएल के सौजन्य से तैनात और खड़ा कर दिया गया था। इसका असर यह हुआ की इन कब्जाधारियों ने स्वयं इन सेवाओं को अंगीकृत करते हुए नजाकत का लाभ उठाना प्रारंभ कर दिया और वे स्वयं इस कार्य हेतु क्रियाशील देखे गए। हो-हल्ला, हुज्जतबाजी, विरोध की सामूहिक आंधी स्वतः मंद होती चली गयी। अब ऐसा प्रतीत हो रहा हैं की बहुत जल्द इस निर्माण कार्य के विरोध को समाप्त कर दिया जाएगा।
कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस और एसईसीएल के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात की गयी हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम