देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक दे रहा डिविडेंड, हर शेयर मिलेंगे 2.90 रुपये
देश के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है, और आज निवेशकों के लिए डिविडेंड पाने का आखिरी मौका है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक ने डिविडेंड के लिए 20 जून को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है, ऐसे में अगर कोई निवेशक आज बैंक के शेयर खरीदता है तो वह डिविडेंड पाने का हकदार होगा।
कितना डिविडेंड दे रहा PNB
पंजाब नेशनल बैंक ने प्रति शेयर पर 2.90 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है और इसके लिए एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट 20 जून रखी है। पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 105.24 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
पिछले महीने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मार्च 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे. इसमें बैंक ने बताया कि उसके नेट प्रॉफिट में 51.7% (साल-दर-साल) वृद्धि हुई है। Q4’FY25 में बैंक का शुद्ध लाभ Q4FY’24 में 3,010 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,567 करोड़ रुपये हो गया।
नतीजों के बाद शेयरों देखी गई तेजी
पीएनबी बोर्ड ने बेसल III अनुपालन बॉन्ड जारी करके 8,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने को भी मंजूरी दी थी। इसके साथ ही बैंक के बोर्ड ने प्रति शेयर 2.9 रुपये का लाभांश घोषित किया था। इन तिमाही नतीजों के बाद पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी, और इस महीने बैंक के शेयर 112.75 रुपये के स्तर तक पहुंच गए थे। हालांकि, वहां से फिर बिकवाली का दबाव हावी हो गया।
बता दें कि बाजार पूंजीकरण के लिहाज से पंजाब नेशनल बैंक, देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है जिसका कुल मार्केट कैप 120790.83 रुपये है।

डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन के खिलाफ मनोज तिवारी का तीखा बयान
सलमान खान के करीबी का निधन, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
इसरो का बड़ा कारनामा, ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट लॉन्च
आसनसोल में TMC ऑफिस में तोड़फोड़, बम मिलने से हड़कंप
पांच राज्यों के रिजल्ट से पहले शेयर बाजार में रौनक, निफ्टी 24240 पार
20 हजार दुग्ध उत्पादकों के साथ बड़ा सम्मेलन, CM करेंगे उद्घाटन
प. एशिया तनाव बेअसर, भारत का मैन्युफैक्चरिंग PMI अप्रैल में 54.7
IPL फ्रेंचाइजी का सौदा विवादों में, क्या अटक जाएगा डील?
भारत-जमैका संबंध मजबूत, जयशंकर ने पीएम होलनेस से की मुलाकात