नकली CBI अफसर बनकर 1 महीने तक किया डिजिटल अरेस्ट, 54.90 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में नेवई पुलिस ने बेटी और माता-पिता को एक माह तक डिजिटल अरेस्ट कर 54 लाख 90 हजार रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लखनऊ से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा था।
CG Fraud News: सावधान रहें…
पत्रकारवार्ता में एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी दीपक गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, कृष्णा कुमार और शुभम श्रीवास्तव के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रगति नगर, रिसाली निवासी नम्रता चंद्राकर ने नेवई थाने में शिकायत की थी।
29 अप्रैल को एक अनजान व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और उनके पिता पर दो करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का झूठा आरोप लगाया। परिवार को डराकर उसने उनकी संपत्ति की जानकारी ली। डिजिटली गिरफ्तारी का भय दिखाकर 29 अप्रैल से 29 मई तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा और 54 लाख 90 हजार रुपए की ठगी की।
पुलिस को ऐसे मिला सुराग
एएसपी ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी जांच में पाया कि मोबाइल धारक और बैंक खाताधारी लखनऊ के हैं। नेवई टीआई आनंद शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम को तत्काल लखनऊ रवाना किया गया। टीम ने आरोपी दीपक गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, कृष्णा कुमार और शुभम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया।
यूनियन बैंक से 9 लाख रुपए का मिले ट्रांजेक्शन
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कमीशन के आधार पर ठगी में शामिल थे। राजेश विश्वकर्मा ने यूनियन बैंक, पीएन रोड शाखा का खाता उपलब्ध कराया था। जिसमें 9 लाख रुपए ट्रांसफर हुए। इसमें से 36 हजार रुपए कमीशन के रूप में दीपक, कृष्ण और अन्य को दिए गए, जबकि बाकी रकम मुख्य आरोपी शुभम को दी। शुभम ने भी अपना कमीशन रखा और करीब 8 लाख रुपए अन्य साथियों लाइक, राज, फबैलो व उज्जवल के बीच बांट दियाा। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने कहा की डिजिटल अरेस्ट के मामले में तकनीकी विश्लेषण में यूनियन बैंक से क्लू मिला था। टीम को लखनऊ भेजकर चार आरोपियों को पकड़ा गया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल