भारत की आर्थिक ताकत बढ़ी: विदेशी मुद्रा भंडार 5.17 अरब डॉलर बढ़कर $696.65 बिलियन पहुंचा, ऑल टाइम हाई के करीब
RBI FOREX RESERVE: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से ऑल टाइम हाई की तरफ बढ़ रहा है. शुक्रवार 13 जून को रिजर्व बैंक ने फॉरेक्स रिजर्व का साप्ताहिक आंकड़ा जारी किया. रिजर्व बैंक के मुताबिक 6 जून को खत्म हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 5 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ है. पिछले वर्ष 27 सितंबर को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 705 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. हालांकि, इसके बाद गिरावट का लंबा दौर चला और इस साल 17 जनवरी को 624 अरब डॉलर के करीब 1 साल के निचले स्तर पर चला गया. हालांकि, इसके बाद लगातार रिकवरी जारी है.
कितना बड़ा हुआ फॉरेक्स रिजर्व?
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक 6 जून को खत्म हुए सप्ताह में 5.17 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ भारत का फॉरेक्स रिजर्व करीब 696.656 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, इससे पहले 30 मई को खत्म हुए सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 691 अरब डॉलर के स्तर पर था.

कितन बढ़ा FCA?
फॉरेक्स रिजर्व में FCA यानी फॉरेन करेंसी एसेट्स सबसे अहम हिस्सा होता है. इसमें यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राएं रखी जाती हैं. इनकी वैल्यू डॉलर में आंकी जाती है. 6 जून को खत्म हुए सप्ताह में FCA में 3.472 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़कर 587.687 अरब डॉलर हो गया है.
कितना बढ़ा गोल्ड रिजर्व?
फॉरेक्स रिजर्व के हिस्से के तौर पर रखे जाने वाले गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी हुई है. 6 जून तक गोल्ड रिजर्व में 1.583 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. यह अब बढ़कर कुल 85.888 अरब डॉलर का हो गया है.
IMF रिजर्व और SDR कितने बढ़े?
फॉरेक्स रिजर्व के साथ ही इस दौरान भारत के IMF रिजर्व और SDR में भी बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान आईएमएफ रिजर्व 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.409 अरब डॉलर हो गया है. वहीं, SDR में इस दौरान 10.2 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. यह अब बढ़कर 18.672 अरब डॉलर पहुंच गया है.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल