ACB का ऑपरेशन क्लीन: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारियों पर गिरी गाज
एंटीकरप्शन ब्यूरो ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के लिपिक दीपक शर्मा को 30 हजार और मुंगेली में पटवारी उत्तम कुर्रे को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से तलाशी में रिश्वत की रकम बरामद की गईहै।
रविवि के लिपिक ने अपने ही विभाग के सेवानिवृत लिपिक से पेंशन और ग्रेज्युटी के लिए और पटवारी ने जमीन के दस्तावेजों में त्रुटि सुधारने के लिए रिश्वत मांगी थी। रविवि के लिपिक ने पेंशन और ग्रेज्युटी की फाइल तैयार करने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसे सुविधा अनुसार दो किश्तों में देने पर ही काम करने का आश्वासन दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी में कराई।
बताया कि रिश्वत नहीं देने के कारण फाइल को रोक दिया है। रिश्वत देने पर ही फाइल को आगे बढ़ाने को कहा। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने रिश्वत की रकम के साथ शिकायतकर्ता को भेजा। किश्त की रकम 30 हजार देते ही आरोपी लिपिक दीपक शर्मा को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद लिपिक को विशेष न्यायाधीश की अदालत में बुधवार को पेश किया जाएगा।
पटवारी ने त्रुटि सुधारने मांगी 25 हजार की रिश्वत
जमीन के दस्तावेजों में त्रुटि सुधारने के लिए पटवारी उत्तम कुर्रे ने भूस्वामी से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिपोर्ट के अनुसार, मुंगेली जिला स्थित बोदरी नगर पंचायत निवासी किसान और उसके परिजनों के नाम 1.43 एकड़ जमीन है। उक्त जमीन में उसके और बहन के नाम त्रुटिपूर्ण था। जमीन के रेकॉर्ड में त्रुटि सुधारने व दस्तावेज (नक्शा, खसरा, बी-1) देने के नाम पर पटवारी उत्तम कुर्रे ने रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत किसान द्वारा बिलासपुर स्थित एसीबी दफ्तर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
पूरे घटनाक्रम का ब्योरा दिया था। शिकायत की जांच करने के बाद एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। पटवारी के पास रिश्वत की रकम के साथ पटवारी ने मुंगेली के सुरी घाट स्थित अपने कार्यालय में भेजा। इस दौरान रिश्वत की रकम लेते ही रंगे हाथों धरदबोचा।

ईरान का पलटवार: ट्रंप के दावे के बाद दी गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी
तेज आंधी के बावजूद पानी में उतारा गया क्रूज, जबलपुर हादसे में बड़ा खुलासा
पहले भरोसा, फिर धोखा—महिला से लाखों की ठगी
गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, महंगाई ने फिर तोड़ी कमर
नियामक आयोग पहुंचा मामला, स्मार्ट मीटर पर रोक की मांग
पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में उछाल, नेपाल में राहत, भारत पर नजर
KPMG में बड़े पैमाने पर layoffs, advisory बिजनेस में सुस्ती का असर
मजदूर दिवस 2026: मायावती बोलीं— आउटसोर्सिंग से बढ़ रही बेरोजगारी, मजदूरों पर असर गहरा
कानून-व्यवस्था पर फोकस: नोएडा में धारा 163, हर गतिविधि पर ड्रोन की नजर