आंगनबाड़ी सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा
रायपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों की योजनाओं, क्रियान्वयन की प्रगति तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।
आबिदी ने निर्देशित किया कि सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि केन्द्रों में पेयजल, विद्युतीकरण, स्वच्छता, भवन मरम्मत जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर पूरी हों।
आंगनबाड़ी भवनों के स्वीकृत निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सचिव ने अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने और आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में समय पर बिजली बिल भुगतान पर विशेष जोर देते हुए आकस्मिक व्यय हेतु आबंटित राशि के वित्तीय उपयोग की भी समीक्षा की।
बैठक में प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बारिश पूर्व सामग्री संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मनरेगा अभिसरण के अंतर्गत भवनों की भौतिक स्थिति पर भी चर्चा की गई।
सचिव आबिदी ने पोषण आहार की जिलेवार उपलब्धता, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, आधार मैपिंग जैसे तकनीकी कार्यों को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तत्परता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पी. एल्मा, संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी जिलों के कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
यात्री सुविधा के मामले में 6वें से 13वें स्थान पर पहुंचा एयरपोर्ट