IPL 2025 Final: अय्यर के शॉट पर भड़के योगराज सिंह, कहा 'वह शॉट एक अपराध था'
Yograj Singh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने श्रेयस अय्यर की फाइनल में खेली गई पारी पर निशाना साधा है. उन्होंने IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर के शॉट को आलसी बताया है. अय्यर फाइनल में 2 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. गौरतलब हो कि पंजाब किंग्स के कप्तान ने अहम मौके पर अपना विकेट गंवा दिया था, जिससे RCB को मैच में वापसी करने का मौका मिला.
श्रेयस के आउट होने के बाद पंजाब की टीम दबाव में आ गई. अब योगराज सिंह अय्यर पर निशाना साधा है. खास तौर पर उन्होंने उनके शॉट को खराब श्रेणी का बताया है. साथ ही उसे अपराध बताया है. योगराज सिंह ने कहा इस संबंध में कोई माफी नहीं मांगी जानी चाहिए.
श्रेयस ने खेला आपराधिक शॉट
योगराज ने कहा, 'श्रेयस अय्यर ने फाइनल में जो शॉट खेला, वह मेरे हिसाब से एक आपराधिक अपराध था.' अशोक मांकड़ ने मुझे इस आपराधिक अपराध के बारे में बताया. उन्होंने मुझे यह भी बताया कि इसका नतीजा यह होगा कि आपको दो मैचों के लिए बैन कर दिया जाएगा. श्रेयस ने जो किया वह स्वीकार्य नहीं है. इसके लिए कोई माफी नहीं है.
ऐसा रहा फाइनल
बता दें कि फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 का अच्छा स्कोर बनाया, जिसमें विराट कोहली ने 43 रन का योगदान दिया. जितेश शर्मा ने 10 गेंद पर 24 रन की तेज पारी खेली. पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह (3/40) और काइल जैमीसन (3/48) ने तीन-तीन विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की पारी लड़खड़ा गई. जोश इंगलिस ने 39 और शशांक सिंह नाबाद 61 के अलावा कोई और बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका.

बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
‘महावतार’ के लिए 18 महीने की लंबी तैयारी में जुटेंगे विक्की कौशल
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका