असम में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित
गुवाहाटी। असम में जारी भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बुधवार को और गंभीर हो गई, जिससे राज्य के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अब तक करीब 6.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि 6 और लोगों की जान चली गई है। इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन से मृतकों की कुल संख्या 17 पहुंच गई है।
ब्रह्मपुत्र नदी सहित सात प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने आने वाले दिनों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी भी दी गई है।
अतिवर्षा के कारण हैलाकांडी, श्रीभूमि, मोरीगांव, कछार, सोनितपुर, तिनसुकिया, बारपेटा, बोंगाईगांव, नलबाड़ी, ग्वालपारा, बक्सा समेत कुल 21 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। विस्तृत जानकारी अनुसार 69 राजस्व क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, जबकि 1,506 गांव जलमग्न बताए गए हैं और इससे 6,33,114 लोग प्रभावित हुए हैं। 223 राहत शिविर में 39,746 लोग आश्रित हैं। सहायता के लिए 288 राहत वितरण केंद्र सक्रिय हैं। एएसडीएमए अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रभावितों को राशन, पीने का पानी और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा