लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: रक्षाबंधन पर मिलेगी बोनस राशि, सरकार ने किया ऐलान
Ladli Behna Yojana – मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को इस बार भी रक्षाबंधन पर बड़ा उपहार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा जिले के मनगवां में महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन में यह ऐलान किया। उन्होंने लाड़ली बहना योजना लगातार जारी रखने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि रक्षाबंधन में बहनों को इस योजना से अतिरिक्त राशि दी जाएगी। उन्होंने योजना की राशि 3 वर्ष में बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक ले जाने की भी बात कही। सम्मेलन में सीएम ने 49.97 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों को हितलाभ भी वितरित किए।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रीवा की धरती में बहनों का अभिनंदन करते हुए गर्व हो रहा है। महिलाओं को संपत्ति के पंजीयन में 2 प्रतिशत की छूट दी जा रही है जिसके फलस्वरुप पिछले एक साल में 70 प्रतिशत संपत्तियों का पंजीयन महिलाओं के नाम पर हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों को उद्योग लगाने के लिए भी छूट का लाभ दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनपद पंचायत गंगेव के भवन निर्माण तथा हिनौती गौधाम में बांध निर्माण की घोषणा की। मनगवां में स्टेडियम निर्माण तथा देवास हाईस्कूल के हायर सेकेंडरी स्कूल का उन्नयन करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मनगवां तिवनी मोड़ से प्रयागराज रोड तक टू लेन सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। 5.5 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 16.5 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
मनगवां विधानसभा को 50 करोड़ की सौगात
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मनगवां विधानसभा क्षेत्र को करीब 50 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात मिली है। सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मनगवां विधानसभा क्षेत्र को 6 लेन ओवरब्रिज और हिनौती गोधाम की सौगात दी है। इसके साथ-साथ कई निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। मनगवां विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास की गाड़ी सरपट दौड़ती रहेगी। समारोह में गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी भी उपस्थित थे।

नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान
जीत के बाद गरजे बाबर, बोले- हर फॉर्मेट में खेलने को तैयार हूं
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन के खिलाफ मनोज तिवारी का तीखा बयान