सुनील शेट्टी के बयान पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं – "जिन्होंने जन्म नहीं दिया, वो कैसे जानेंगे दर्द?"
Gauhar Khan: टीवी से लेकर फिल्मों तक अपने एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली गौहर खान ने हाल ही में अपना पॉडकास्ट लॉन्च किया है. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें भी हैं, साथ ही एक्टर सुनील शेट्टी के बयान पर बात करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है.
दरअसल, हाल ही में एक्टर से उनकी बेटी के बारे में बात की गई, जिसमें उन्होंने आथिया की डिलीवरी के बारे में बात करते हुए सी-सेक्शन को आसान बताया है. कुछ वक्त पहले ही गौहर ने अपने पति जैद दरबार के साथ अपने दूसरे बच्चे की आने की खुशी लोगों के साथ साझा की थी. इस दौरान गौहर ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के बारे में बात की. वहीं एक्ट्रेस ने सुनील शेट्टी के कमेंट पर भी अपना रिएक्शन शेयर किया है. एक्टर ने अपनी बेटी आथिया के बारे में बात करते हुए कहा, आथिया ने सी-सेक्शन का कंफर्ट नहीं चुना, इसके बजाय, उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी का ऑप्शन चुना. इस पर गौहर ने कहा कि कोई ऐसा कैसे कह सकता है.
‘आप ऐसा कैसे कह सकते हैं?’
गौहर ने इस बारे में बात करते सुनील शेट्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा, हाल ही में एक बड़े सेलिब्रिटी ने कहा था कि सी-सेक्शन एक आसान ऑप्शन है. मेरा मतलब है, क्या? मैं चिल्लाना चाहती हूं और पूछना चाहती हूं ‘आप ऐसा कैसे कह सकते हैं?’ उन्होंने आगे कहा कि सी-सेक्शन को लेकर कई सारे झूठ फैले हैं, जिनमें से एक ये है कि ये आसान ऑप्शन है. मुझे नहीं पता कि इसमें क्या कहना चाहिए, किसी को इतनी गलत जानकारी कैसे हो सकती है.
एक्टर पर साधा निशाना
सुनील शेट्टी पर निशाना साधते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि एक मेल सेलिब्रिटी ये कह रहा है, जो कि प्रेग्नेंसी से गुजरा ही नहीं. जिसने बच्चे को जन्म नहीं दिया, जो नहीं जानता कि सी-सेक्शन असल में में कितना दर्दनाक हो सकता है. एक्ट्रेस ने बताया कि नॉर्मल डिलीवरी हो या सी-सेक्शन दोनों ही दर्दनाक होता है और ये औरतों के हाथ में नहीं होता है. इस दौरान उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने पहले बच्चे जेहान के जन्म से पहले मिसकैरेज का दर्द भी झेला है.

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान