ढाबे पर भोजन कर आमजन से मिले सीएम साय, बोले- 'यह औपचारिकता नहीं, आत्मीयता है'
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय का एक अलग अंदाज देखने को मिला. वे दिनभर की व्यस्तता के बाद खाना-खाने के लिए एक ढाबे में अचानक पहुंच गए. यहां आमजनों के बीच बैठकर भोजन किया. सीएम के पहुंचने की खबर मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया. सीएम के इस अंदाज की हर कोई तारीफ कर रहा है. दरअसल सीएम साय मंगलवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर गए हुए थे. यहां लौटते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिमगा में एक साधारण से ढाबा में रुके और वहां बैठकर स्थानीय व्यंजन का स्वाद लिया. सुशासन तिहार के अंतर्गत दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने ढाबे में भोजन किया और आमजन से सहजता से संवाद स्थापित किया.
लोगों से बातचीत कर जाना हाल
मुख्यमंत्री साय ने ढाबा में मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की, हालचाल जाना और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना. न कोई तामझाम, न कोई सुरक्षा का दिखावा- बस एक जननेता की तरह लोगों के बीच बैठकर उन्होंने विश्वास और अपनापन बांटा. इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति के मन में मुख्यमंत्री की सरलता और जमीन से जुड़ेपन की एक मजबूत छवि बनाई.
लोगों ने सीएम के साथ फोटो भी खिंचवाई
सिमगा स्थित आनंद ढाबे पर आम नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह उनकी नेतृत्व शैली की सादगी और जनभावनाओं से जुड़ाव का प्रतीक है. भोजन के दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उत्साहपूर्वक उनसे बातचीत की. इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त