गोगोई की ब्रिटिश पत्नी को लेकर हिमंता का बड़ा दावा – पाक से लेती थीं वेतन
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने सोमवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर फिर सवाल किया। उन्होंने ङ्ग पर ट्वीट किया, जिसमें सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा के हवाले से बताया कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तान सरकार से सैलरी ले रही थी। हिमंता ने पोस्ट में लिखा कि कल एक सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया। बोरा ने माना कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी पाकिस्तान सरकार के पेरोल पर थी। अगर यह सच है तो यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाता है।
देश के मुख्य विपक्षी दल के डिप्टी स्पीकर की पत्नी और दुश्मन देश के बीच इस तरह के सीधे संबंध देश की एकता और सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हम पहले इस चौंकाने वाले तथ्यों के बारे में नहीं जानते थे। अब जब यह बात सामने आई है तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है। हम बोरा के बयान रिकॉर्ड करेंगे और आगे कदम उठाएंगे। असम के मुख्यमंत्री काफी समय से आरोप लगाते रहे हैं कि गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान की आईएसआई से संबंध हैं। उन्होंने दावा किया है कि गोगोई की पत्नी कई बार पाकिस्तान जा दौरा कर चुकी हैं। खुद गोगोई भी 15 दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे।
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा