एमपी और हरियाणा में कांग्रेस करेगी नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, पर्यवेक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी
गुजरात की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है. पार्टी ने इससे पहले दोनों राज्यों में ऑब्जर्वरों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में शामिल सदस्य जिलाध्यक्षों की नियुक्त पर चर्चा करेंगे. इसमें मध्य प्रदेश के लिए 50 ऑब्जर्वर सदस्यों की लिस्ट जारी की गई है. वहीं हरियाणा के लिए कांग्रेस ने 21 आब्जर्वर सदस्यों की लिस्ट जारी की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा और मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के चयन के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
एमपी में 50 ऑब्जर्वर नियुक्त
बता दें कि मध्य प्रदेश में 50 आब्जर्वर सदस्यों के नाम सामने जारी किए गए हैं. इसमें सप्तगिरि संकर उलाका, गुरदीप सिंह सप्पल, गिदुगु रूद्र राजू, अखिलेश प्रसाद सिंह, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, यशोमति ठाकुर, आराधना मिश्रा मोना, गुरजीत सिंह औजला, सुखदेव भगत, बजन लाल जाटव, राहुल कस्वां, हरिश्चन्द्र मीना, मुरारी लाल मीना, कल्याण काले, श्यामकुमार बर्वे, अब्दुल खालिक, अजॉय कुमार, रघु शर्मा, आर. सी. खुंटिया, विवेक बंसल, मोहन मरकाम, रिपुन बोरा, राजेश ठाकुर, अनिल चौधरी, भाई जगताप, कृष्णा तीरथ, केसी पाडवी, सुनील केदार, विश्वजीत कदम, बन्ना गुप्ता, कुणाल पाटिल, एस. ए संपत कुमार, राजेश तिवारी, अभिषेक दत्त, सूरज हेगड़े, सिरिवेला प्रसाद, केवल सिंह पठानिया, सुरेश कुमार, हेमन्त ओगले, अशोक चांदना, नदीम जावेद, रोहित चौधरी, शरत राऊत, देबासिस पटनायक, संजय कपूर, बी पी सिंह, ममता भुपेश, रेहाना रेयाज़ चिश्ती, चारुलता टोकस और भैया पवार का नाम है.
हरियाणा में 21 ऑब्जर्वर नियुक्त
इसके अलावा हरियाणा के लिए 21 ऑब्जर्वर सदस्यों की लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में जगदीश ठाकुर, मनिकम टैगोर, वर्षा गायकवाड़, अमर सिंह, जी.सी. चंद्रशेखर, गिरीश चोडंकर, काजी निज़ामुद्दीन, विजय इंदर सिंगला, लालजी देसाई, चल्ला वामशी चंद रेड्डी, कुलजीत सिंह नागरा, जय सिंह अग्रवाल, रफीक खान, भुवन कापड़ी, विनोद सुल्तानपुरी, प्रकाश जोशी, मनोज चौहान, क्रिस्टोफर तिलक, जगदीश जांगिड़, श्रीनिवास बी.वी. और अमित विज के नाम हैं.
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी