मुख्यमंत्री का ऐलान: हर नई कॉलोनी में CCTV जरूरी, ट्रांसपोर्ट प्लान पर जोर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए जिम्मेदार अफसर एक समन्वित प्लान तैयार कराएं और उस पर अमल किया जाए। इसके साथ ही राजधानी में चोरी और आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर सतर्कता जरूरी है। इसलिए जो भी कॉलोनी स्वीकृत की जाए, उसमें सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया जाए।
सीएम डॉ. यादव ने सोमवार को ये बातें राजधानी भोपाल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी में मंत्रालय में भोपाल जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भोपाल से बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने आभार माना। उन्होंने कहा कि इससे भोपाल में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर वाहनों की गति नियंत्रित रखने के साथ वाहनों की संख्या चक्काजाम जैसे हालात न बनने देने के हिसाब से होनी चाहिए।
इसलिए अधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा राजधानी के सड़क परिवहन के संबंध में समन्वित रूप से प्लान बनाया जाए। भोपाल शहर में आवागमन के लिए विकसित किए जाने वाली अधोसंरचना का निर्माण, मल्टीपरपज उपयोग की दृष्टि से किया जाए।
कॉलोनी में अनिवार्य करें सीसीटीवी
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी कॉलोनी स्वीकृत हों उसमें सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया जाए। ऐसे में कॉलोनी में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही अन्य सभी कॉलोनियों में भी इसके लिए लोगों को प्रेरित करने का काम किया जाए।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त