यूपी की सड़कों के किनारे लगेंगे आम-जामुन के पेड़, वन विभाग तैयार कर रहा योजना
यूपी में नदियों और सड़कों के किनारे आम, जामुन, आंवला, इमली, बेल, सहजन, शहतूत, जंगल जलेबी, बेर, कैथा, बहेड़ा और महुआ के 7 करोड़ से ज्यादा फलदार पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग अगले मानसून सीजन में फलदार पौधे लगाने के लिए खाली सरकारी जमीन चिह्नित कर रहा है। वहीं, वन विभाग की नर्सरी में भी 11.12 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं।
फलदार पौधे लगाने के लिए मुहिम शुरू की है। इससे जहां बंदरों की भूख मिटेगी, वहीं किसानों को भी राहत मिलेगी। 1990 के शासनादेश के अनुसार, मानसून सीजन में जितने पौधे रोपे जाएंगे, उसका 20 प्रतिशत हिस्सा फलदार पौधों का होगा। लेकिन, इस शासनादेश का प्रदेश में पालन नहीं हो रहा है। अमर उजाला के 12 अप्रैल के अंक मे यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने मानक के अनुसार फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। आगामी मानसून सत्र में प्रदेश सरकार ने 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य वन समेत विभिन्न विभागों को दिया है।
20 प्रतिशत फलदार पौधे लगाने का निर्देश
यूपी के वन बल प्रमुख सुनील चौधरी ने बताया कि हमारी नर्सरियों में इस समय 45.37 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं। इनमें से 25 प्रतिशत यानी 11.12 करोड़ पौधे फलदार हैं। सभी डीएफओ को न्यूनतम 20 प्रतिशत फलदार पौधे लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक