छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से हो रहा विस्तार! किडनी रोगियों के लिए वरदान बना कुनकुरी का डायलिसिस सेंटर
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी पहल और संवेदनशील नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में स्थापित चार बिस्तरों वाला डायलिसिस सेंटर किडनी रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
21 फरवरी 2025 से शुरू हुए इस डायलिसिस सेंटर में अब तक 315 से अधिक डायलिसिस सेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। रोजाना दो से तीन मरीज यहां उपचार हेतु पहुँच रहे हैं। अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों से सुसज्जित यह सेंटर मरीजों को न केवल समय पर इलाज उपलब्ध करा रहा है, बल्कि उन्हें बाहर अन्य शहरों की ओर रुख करने से भी राहत मिल रही है। इससे मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में जिले में तीन डायलिसिस यूनिट कार्यरत हैं। जिला अस्पताल जशपुर में 5 बिस्तरों की, पत्थलगांव में 3 बिस्तरों की और अब कुनकुरी में 4 बिस्तरों की यूनिट शुरू की गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन की दिशा में मुख्यमंत्री साय की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उनकी अगुवाई में कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए बजटीय प्रावधान किए गए हैं। साथ ही जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज तथा शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने हेतु सतत प्रयासरत है। कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत इसी प्रयास का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिससे स्थानीय नागरिकों को घर के पास ही जीवन रक्षक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो रही हैं।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक