छग 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी अपडेट! जल्द हो सकते है रिजल्ट Announce
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। बोर्ड परीक्षा की नतीजे मई के पहले सप्ताह में घोषित होंगे। माशिमं की ओर से मूल्यांकन दो चरणों में कराया गया। सभी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 5.71 लाख छात्र शामिल हुए थे। 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश के 36 केन्द्रों में किया गया है।
माशिमं से मिली जानकारी के अनुसार, किसी मूल्यांकनकर्ता के अनुपस्थित रहने पर भी संबंधित विषय का मूल्यांकन कार्य प्रभावित न हो और मूल्यांकन समय पर पूरा हो सके, इसके लिए इस बार मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या बढ़ाई गई थी। मूल्यांकन से पहले ही सभी मूल्यांकन केन्द्र के प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके अनुसार मूल्यांकन कराया गया।
मई के पहले सप्ताह में दोनों परीक्षाओं के नतीजे
मिली जानकारी के अनुसार, माशिमं मई के पहले सप्ताह में दोनों परीक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित कर सकती है। इसके लिए तैयारियों में जुटी हुई है। मूल्यांकन के बाद से नतीजे तैयार करने का काम तेजी से जारी है। इस बार 9 मई से पहले बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है।
इन छात्रों को मिलेंगे बोनस नंबर
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में खेल, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस, साक्षरता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बोनस अंक दिए जाते हैं। यह बोनस अंक राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर दिए जाते हैं, जिसमें राज्य स्तर के लिए 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर के लिए 15 अंक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए 20 अंक शामिल हैं।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक