विधानसभा की कार्यवाही लाइव न करने पर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस मंगा जवाब
भोपाल: मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट की इंदौर शाखा ने विधानसभा की कार्यवाही को लाइव न करने पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है. जिसमें राज्य सरकार से 4 सप्ताह में जवाब मांगा गया है. पूछा गया है कि विधानसभा की कार्यवाही को लाइव क्यों नहीं किया गया, जबकि इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 21 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी. इस मामले में अगली सुनवाई 16 जून को होनी है.
हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण अभी तक क्यों शुरू नहीं हुआ, इसे लेकर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में एक जनहित याचिका दायर की गई है. यह याचिका अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल और जयेश गुरनानी ने दायर की है. याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने साल 2020 में 'ई-विधान ऐप' लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य देश की सभी विधानसभाओं को डिजिटल बनाना था. कई राज्यों में यह काम पूरा हो चुका है, लेकिन मध्य प्रदेश अभी भी पीछे है.
21 करोड़ मिलने के बावजूद नहीं उठाए गए ठोस कदम
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि डिजिटल विधानसभा के लिए केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को 21 करोड़ रुपए की राशि भी दी है। इसके बावजूद न तो विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू हुआ और न ही कोई बड़ा कदम उठाया गया।
जनता को जानने का अधिकार है- याचिकाकर्ता
जनता को यह जानने का अधिकार है कि अगर जनता वोट देकर अपने नेताओं को चुनती है तो उसे यह भी जानने का अधिकार है कि वे विधानसभा में किस तरह काम कर रहे हैं। वे कौन से मुद्दे उठा रहे हैं, क्या सवाल पूछ रहे हैं और उनका कामकाज कैसा है- यह सब जनता के सामने आना चाहिए। अगर विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू हो जाए तो लोग अपने जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली खुद देख सकेंगे।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि अब तक सीधे प्रसारण की दिशा में क्या कदम उठाए गए हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या स्पष्टीकरण देती है और क्या आने वाले समय में विधानसभा की कार्यवाही जनता को लाइव दिखाई जाएगी या नहीं।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक