'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' का प्रीमियर 27 जुलाई को, शो में हों सकते है दो विवादित चेहरे!
Khatron Ke Khiladi Season 15: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' को लेकर लबं समय से खबरें आ रही हैं। इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट्स आई हैं, जिसमें कई सेलेब्स के नाम शुमार हैं। अब इसके प्रीमियर से लेकर शूटिंग की भी तारीख की बताई जा रही है कि कब से इस शो देखा जा सकेगा। साथ ही इसमें दो ऐसे चेहरों को भी जोड़ा जा रहा है, जिनका कनेक्शन सीधे यजुवेंद्र चहल से है। 'खतरों के खिलाड़ी' के अब तक 14 सीजन आ चुके हैं और अब इसके 15वें सीजन का इंतजार है। इस बार ये जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। इसमें कई सेलेब्स के आने की चर्चा है। एल्विश यादव और फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हन के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन दोनों ने इसे करने से मना कर दिया है।
धनश्री और अपूर्वा आएंगी 'खतरों के खिलाड़ी 15'?
अब बताया जा रहा है कि धनश्री वर्मा और अपूर्वा मखीजा इस शो में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों से इस शो में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है कि वह इसका हिस्सा बनेंगी या नहीं। और अगर ऐसा होगा तो टीआरपी आसमान छूने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वैसे जहां तक कयास लगाया जा रहा है कि दोनों में से एक राजी होंगी या फिर एक भी नहीं।
'खतरों के खिलाड़ी 15' कब शुरू हो रहा है?
'खतरों के खिलाड़ी 15' के प्रीमियर की बात करें तो वह 27 जुलाई से टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रात 9 बजे से देखने को मिल सकता है और शूटिंग के लिए हर साल की तरह ये रोहित अपनी बटालियन के साथ मई महीने में रवाना हो सकते हैं। हालांकि अभी लोकेशन के बारे में कुछ कंफर्मेशन नहीं है। इस शो के लिए अविनाश मिश्रा और ईशा मालवीय को कंफर्म बताया जा रहा है। ओरी और दिशा पाटनी की बहन खुशबू का भी नाम सामने आ रहा है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी