मध्यप्रदेश सरकार का फैसला: कर्मचारियों को मासिक भत्तों के साथ मिलेगा 5 से 10 प्रतिशत तक वेतन इजाफा
भोपाल: नवरात्रि का त्यौहार अपने साथ कई सारी खुशियां लेकर आई है। इन खुशियों के चलते मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो गई है। राज्य सरकार ने उनके वेतन भत्तों में इजाफा कर दिया है। इससे उनके वेतन में 5 से 10 प्रतिशत तक का इजाफा होगा। मासिक वाहन भत्ता, दैनिक भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता के साथ ही कर्मचारियों को अनुग्रह राशि का भी फायदा मिलेगा।
मासिक वाहन भत्ता
किलोमीटर स्वयं की गाड़ी से दूसरे के साधन से
- 201 से 300 1350 550
- 301 से 450 2050 750
- 451 से 600 2500 950
- 601 से 800 3000 1100
- 800 से अधिक 3700 1250
दैनिक भत्ता
- ए श्रेणी: 375, 550 रुपए।
- बी श्रेणी: 300, 440 रुपए।
- सी श्रेणीः 225, 330 रुपए।
- डी श्रेणी: 185, 280 रुपए।
- ई श्रेणी: 125, 190 रुपए।
(दूसरी राशि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर के लिए)
गृह भाड़ा भत्ता
- 7 लाख या इससे अधिक जनसंख्या के नगरों में निवास पर मूल वेतन का 10%।
- 3 लाख से अधिक पर 7 से कम जनसंख्या वाले नगरों में निवास पर लिए मूल वेतन का 7%।
- 3 लाख से कम जनसंख्या के नगरों में निवास पर मूल वेतन का 5%।
अधिकारी-कर्मचारियों की श्रेणियों के हिसाब से सरकार ने हवाई, रेल और बस यात्रा पर भत्ता, मील भत्ता, यात्रा के दौरान ठहरने की पात्रता, तबादला होने पर सामान परिवहन और शासकीय सेवकों को स्थाई यात्रा भत्ते में भी वृद्धि की है। यह उन्हें वेतन व श्रेणी के हिसाब से मिलेंगे।
अनुग्रह राशि भी बढ़ी
शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर उनके परिवर को वेतनमान में बैंड वेतन एवं बैंड वेतन के योग के छह माह के बराबर अधिकतम 50 हजार रुपए तक अनुग्रह राशि दी जाती है। अब इसे बढ़ाकर 125000 रुपए स्वीकृत की गई है। शासकीय चिकित्सकों को वेतन बैंड में समान वेतन तथा ग्रेड वेतन में नॉन प्रक्टिस एलांउस 25 प्रतिशत था, अब यह 20 प्रतिशत मिलेगा।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक