सीएम डॉ. मोहन ने अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर जताया दुख, कहा- देश उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा
भोपाल: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का आज शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज यहां उन्होंने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद पूरे फिल्म के साथ राजनीति जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।
सीएम डॉ मोहन ने न्यूज़ एजेंसी से चर्चा करते हुए कहा कि अभिनेता मनोज कुमार का निधन फिल्म जगत की भी हानि है और देश और कला जगत के लिए भी बड़ी क्षति है। सीएम ने कहा कि मनोज कुमार एक मात्र ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने पूरब से लेकर पश्चिम तक कई सारी फिल्मों से देश की जड़ों से जुड़ने का प्रयास किया और एक नई क्रांति लाई। उन्होंने न केवल हमारे शहीदों का सही चित्रण लाने का प्रयास किया, बल्कि देशभक्ति का अपने बलबूते पर निर्माता,निर्देशक और अभिनेता सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दिया। परमात्मा उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे। सीएम ने कहा कि देश कभी मनोज कुमार के योगदान को नहीं भूलेगा।
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क