टीम-सी की स्टार बल्लेबाज तनुश्री सरकार ने दोनों पारियों में लगाए शतक, रचा इतिहास
Tanusree Sarkar: भारत में इस समय घरेलू क्रिकेट में महिला मल्टी डे चैलेंजर ट्रॉफी खेली जा रही है। इस ट्रॉफी में कुल चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमें टीम-ए, टीम-बी, टीम-सी और टीम-डी शामिल हैं। इसमें टीम-ए और टीम-सी के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा है। टीम-सी की तरफ से मैच में तनुश्री सरकार ने कमाल का प्रदर्शन किया है और बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। दोनों पारियों में शतक लगाकर ऐतिहासिक कमाल कर दिया है।
महिला फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
तनुश्री सरकार पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने महिला फर्स्ट क्लास मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए हैं और बेहतरीन बल्लेबाजी से ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दुनिया भर में घरेलू क्रिकेट में महिला प्लेयर्स के फर्स्ट क्लास मैच बहुत ही कम होते हैं। इसी वजह से आज तक ऐसा रिकॉर्ड नहीं बन पाया। तनुश्री ने पहली पारी में 153 रन और दूसरी पारी में नाबाद 102 रन बनाए।
तनुश्री सरकार ने खेली 153 रनों की पारी
तनुश्री सरकार टीम-सी के लिए पहली पारी में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं। इसके बाद उन्होंने 278 गेंदों में कुल 153 रन बनाए, जिसमें 21 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने भी शानदार 71 रनों की पारी खेली। इन दोनों महिला बल्लेबाजों की वजह से ही टीम-सी ने पहली पारी में 313 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।
दूसरी पारी में भी तनुश्री ने लगाया शतक
इसके बाद टीम-ए ने पहली पारी में 305 रन बनाए और इस तरह से टीम-सी ने पहली पारी के आधार पर 8 रनों की मामूली बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद टीम-सी के लिए तनुश्री सरकार ने दूसरी पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 184 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिगेज ने 55 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स के कारण ही टीम-सी ने दूसरी पारी में 211 रन बनाए और इस तरह से मैच ड्रॉ हो गया।

एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
राजगढ़ हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
'छात्रों की आवाज जीती', टीकाराम जूली ने PM से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करने की मांग की