डायबिटीज में लाभकारी हैं ये सब्जियां
डायबिटीज, समय के साथ वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारियों में से एक है। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाना शरीर में कई प्रकार की जटिलताओं और कई अंगों के लिए समस्याकारक हो सकती है। यही कारण है कि ऐसे रोगियों को निरंतर बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है।अक्सर डायबिटीज वाले रोगियों के लिए आहार का सही चयन करना कठिन कार्य होता है, क्या खाएं-क्या नहीं यह हमेशा से बड़ा प्रश्न रहा है। इस चक्कर में कई तरह के फलों-सब्जियों का सेवन न करने के कारण शरीर में स्वाभाविक तौर पर पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिससे आपकी समस्याओं के और भी बढ़ने का खतरा हो सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियों के लाभ : डायबिटीज रोगियों के लिए आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल लाभकारी होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां आवश्यक विटामिन्स,खनिज और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।इनका रक्त शर्करा के स्तर पर भी बेहतर प्रभाव देखा गया है।पालक और केल जैसे पत्तेदार साग, पोटेशियम, विटामिन-ए और कैल्शियम का स्रोत हैं, इनसे प्रोटीन और फाइबर भी प्राप्त किया जा सकता है।कुछ शोधकर्ताओं ने पाया है कि इन पौधों की हाई एंटीऑक्सीडेंट सामग्री मधुमेह वाले लोगों के लिए सहायक हो सकती है।
भिंडी : मधुमेह रोगियों के लिए जिन सब्जियों को सबसे फायदेमंद माना जाता है, भिंडी उनमें से एक है।यह पौष्टिक सब्जी विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होती है।मधुमेह रोगियों को ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने की आवश्यकता होती है जो स्वाभाविक रूप से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकें।भिंडी का सेवन करना ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में सहायक हो सकता है।
मशरूम : मशरूम को सुपरफूड आहार के तौर पर जाना जाता है, ऐसे सबूत मिले हैं मशरूम, जो विटामिन-बी से भरपूर होता है, शरीर को कई प्रकार के लाभ दे सकता है। डायबिटिक रोगियों में इस विटामिन की कमी देखने को मिलती रही है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन-बी वाली चीजों का सेवन कॉग्नेनिट डिक्लाइन की समस्या से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकती है। मशरूम से शरीर के लिए आवश्यक मात्रा में प्रोटीन की भी पूर्ति की जा सकती है।

11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती