'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई, क्या सलमान खान की फिल्म होगी सुपरहिट?
सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है. सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से इसे लेकर क्रेज बढ़ा हुआ है. मगर एडवांस बुकिंग में ऐसा हाल देखने को नहीं मिल रहा है. हालांकि अभी फिल्म के रिलीज होने में दो दिन बाकी हैं तो ये आंकड़ा और बढ़ सकता है. सिकंदर के एडवांस बुकिंग का डाटा सामने आ गया है.
सलमान खान की सिकंदर की एडवांस बुकिंग 25 मार्च से शुरू हो चुकी है. एडवांस बुकिंग से फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई कर ली है मगर अब ये बुकिंग स्लो हो गई है. एडवांस बुकिंग शुरू हुए तीन दिन हो गए हैं और ये टोटल 10 करोड़ की भी कमाई नहीं कर पा रही है.
सिकंदर एडवांस बुकिंग
रिपोर्ट के मुताबिक सिकंदर ने करीब 10 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की अभी तक 147518 टिकट्स बिक चुके हैं. जिससे 4.3 करोड़ का कलेक्शन किया है. ब्लॉक सीट्स मिलाकर सिकंदर की एडवांस बुकिंग देखी जाए तो इसने टोटल 9.67 करोड़ की कमाई कर ली है. तीन दिन में ये कमाई बहुत कम है. अगर सिकंदर का ऐसा ही हाल रहा तो सलमान अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे.
क्या ब्लॉकबस्टर बनेगी सिकंदर?
सिकंदर की एडवांस बुकिंग जैसी अभी चल रही है और जिस तरह का लोगों में फिल्म को लेकर बज है उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना मुश्किल है. सलमान शायद ही अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ पाएं.
सिकंदर को एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को लेकर हाल ही में सलीम खान ने भी रिव्यू दिया था. उन्होंने कहा है कि एक-एक सीन के बाद, आपको लगता है कि आगे क्या होगा? अब क्या करेंगे. ये ही किसी फिल्म के लिए विन सिचुएशन होती है.

11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती