फिल्म के तीसरे दिन कलेक्शन में गिरावट, "मेरे हसबैंड की बीवी" का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन ही हुए हैं और फिल्म ने हार मान ली है. 3 दिन में ही फिल्म का बुरा हाल हो गया है. अर्जुन कपूर एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब साबित नहीं हो पाए हैं. उनकी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है. मेरे हसबैंड की बीवी का तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने विक्की कौशल की छावा के सामने घुटने टेक दिए हैं.
मेरे हसबैंड की बीवी का रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को एंटरटेनिंग बनाने की बहुत कोशिश की गई है मगर ये लोगों को पसंद नहीं आई है.
तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
मेरे हसबैंड की बीवी का तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है. रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने तीसरे दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद तीन दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.45 करोड़ हो गया है. बता दें फिल्म ने पहले दिन 1.5 करोड़ और दूसरे दिन 1.7 करोड़ का कलेक्शन किया था.
छावा ने पछाड़ा
विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके आगे अभी तक कोई फिल्म टिक नहीं पाई है. छावा के कलेक्शन की बात करें तो इंडिया में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. छावा के आगे मेरे हसबैंड की बीवी कुछ नहीं है.
ये है कहानी
अर्जुन का भूमि से तलाक हो जाता है. उनकी जिंदगी में रकुल आ जाती हैं लेकिन फिर ऐसा क्या होगा है कि भूमि की फिर से एंट्री हो जाती है. इसके आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी.
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क