फखर जमां की चोट पर मोहम्मद रिजवान ने जताई चिंता, भारत के खिलाफ खेल पाना मुश्किल
Fakhar Zaman: बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान को 60 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, इस हार के अलावा फखर जमां की चोट ने पाकिस्तान की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ फखर जमां ओपनर करने नहीं आए. जिसके बाद फखर जमां की जगह सउद शकील बतौर ओपनर उतरे. अब सवाल है कि फखर जमां की फिटनेस कैसी है? क्या फखर जमां भारत के खिलाफ खेल पाएंगे?
मोहम्मद रिजवान ने फखर जमां की चोट पर क्या कहा?
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान ने फखर जमां की चोट पर अपडेट दिया. मोहम्मद रिजवान ने कहा कि भारत के खिलाफ फखर जमां के खेलने पर संशय बरकरार है. हम नहीं जानते कि भारत के खिलाफ मुकाबले तक फखर जमां ठीक हो पाएंगे या नहीं... बहरहाल, अगर भारत के खिलाफ फखर जमां नहीं खेल पाते हैं. तो यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका होगा. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि फखर जमां कब तक चोट से ऊबर पाते हैं. पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब अगर पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ हारती तो टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो सकता है.
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराया
बताते चलें कि चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 320 रनों का स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड के लिए टॉम लेथम ने सबसे ज्यादा 104 गेंदों पर 118 रन बनाए. जबकि ओपनर विल यंग ने 113 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड के 321 रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए खुशदिल शाह ने सबसे ज्यादा 49 गेंदों पर 69 रन बनाए. बाबर आजम ने 90 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली.
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना