3 टमाटर के सहारे वो 30 घंटे... बुराड़ी हादसे के बाद परिवार की आपबीती सुनकर भर आएंगी आंखें
Delhi Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से चार लोगों का परिवार मलबे में फंस गया था. इस दौरान उन्होंने 30 घंटे तक केवल तीन टमाटर खाकर अपनी जान बचाई. राहत और बचाव कार्य के बाद पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
तीन टमाटरों के सहारे ज़िंदा रहा परिवार
आपको बता दें कि घटना उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है, जहां सोमवार शाम को चार मंजिला इमारत ढह गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोगों को बचाया गया. मलबे में फंसे राजेश (30), उनकी पत्नी गंगोत्री (26) और उनके बेटे प्रिंस (6) व रितिक (3) को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया. वहीं इस घटना को लेकर राजेश ने बताया, ''हम खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक इमारत ढह गई. हमने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन मलबे में बुरी तरह फंस गए. हमें बचाने कोई नहीं आ रहा था, इसलिए हमने घर में बचे सिर्फ तीन टमाटर खाकर खुद को ज़िंदा रखा.''
कैसे बचा परिवार?
वहीं राहत कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर पर छत का स्लैब गिरने की वजह से परिवार मलबे में पूरी तरह दबने से बच गया. हालांकि, वे 30 घंटे तक अंदर ही फंसे रहे. बचाव टीम ने आधुनिक उपकरणों और श्वान दस्ते की मदद से उन्हें खोजकर बाहर निकाला.
इमारत मालिक गिरफ्तार
इसके अलावा बताते चले कि इस हादसे में इमारत के मालिक योगेंद्र भाटी को गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंथिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट