जीतू यादव हुए भाजपा से निष्कासित, सोशल मीडिया पर बदली अपनी पहचान, लगाई अंबेडकर की फोटो
इंदौर: भाजपा संगठन से छह साल के लिए निष्कासित पार्षद जीतू यादव का राजनीतिक भविष्य अब अंधकारमय होता नजर आ रहा है। अब यादव ने बाबा साहब अंबेडकर का सहारा लिया है। जीतू ने अपने फेसबुक अकाउंट से भाजपा का बैकग्राउंड हटाकर साची के स्तूप और बाबा साहब अंबेडकर की फोटो लगा ली है। इसके अलावा जीतू ने अपने सरनेम में यादव के साथ जाटव भी लिखना शुरू कर दिया है। जीतू ने थाने पहुंचकर वॉयस सैंपल तो दे दिया, लेकिन उसके खिलाफ केस दर्ज होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि अगर यह साबित हो जाता है कि यादव ने ही कालरा के घर पर हमला करने के लिए समर्थक भेजे थे, तो उसे साजिश के मामले में आरोपी बनाया जा सकता है।
वाहन सुविधा बंद, फोन और वायरलेस सेट लौटाया
महापौर परिषद का सदस्य बनाए जाने पर नगर निगम एक वाहन और 100 लीटर से अधिक डीजल प्रतिमाह देता है। इसके अलावा जीतू को मोबाइल फोन, वायरलेस सेट और लैपटॉप भी दिया गया था। जीतू ने उसे भी लौटा दिया है।
चार दिन से कोई नई गिरफ्तारी नहीं
पार्षद कालरा मामले में पुलिस ने चालीस से अधिक आरोपी बनाए हैं। अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 25 जनवरी को पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी अवि यादव को गिरफ्तार किया था। उसके बाद चार दिन से इस मामले में कोई नई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में एक भी आरोपी को जमानत नहीं मिली है। सभी आरोपी जेल में हैं। उधर, यादव द्वारा पुलिस को दिए गए वॉयस सैंपल की जांच पुलिस लैब में कराई जाएगी। इसका मिलान कालरा से फोन पर हुए विवाद से किया जाएगा।

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर
सोनम वांगचुक के फैसले पर विपक्ष का वार, संजय राउत बोले- सच सामने आना चाहिए
वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद RSS का बड़ा बयान, विदेशी एजेंसी का लगाया आरोप
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित, स्टेशन बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट, क्या नया नेतृत्व बदल पाएगा तस्वीर?
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात
रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति