प्राइवेट पार्ट में हुआ दर्द तब खुला 5 साल की बच्ची का रेप केस, लोगों ने की आरोपी की पीटाई
इंदौर: मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की छवि को धूमिल करने वाली एक शर्मनाक खबर सामने आई है। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची के मकान में किराए से रहने वाले आरोपी ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने स्कूल में अपनी टीचर से प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए टीचर ने पीड़ित बच्ची की मां को इसकी जानकारी दी। परिजनों द्वारा पूछताछ में बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाया था। जिससे वह डर गई थी और घर पर कुछ नहीं बता पा रही थी।
गुस्साए लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा
बच्ची के बयान के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और अर्धनग्न अवस्था में बेसबॉल के डंडे से पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग की जा रही है।

वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर