भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज के बीच ICC रैंकिंग का बड़ा उलटफेर, तिलक वर्मा पहुंचे दूसरे नंबर पर
Tilak Verma: भारत-इंग्लैंड के बीच अभी T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। इसी दौरान ICC की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार की T20 रैंकिंग में कई सारे उलटफेर दिखाई दे रहे हैं। खास तौर पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इतिहास रचने का काम कर दिया है। उन्होंने एक ही स्थान की छलांग लगाई है, इसके साथ ही अब वे दूसरे नंबर की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं।
ICC की T20 रैंकिंग में ट्रेविस हेड नंबर एक बल्लेबाज
ICC की ओर से जारी की गई नई रैंकिंग में ट्रेविस हेड की नंबर वन की कुर्सी पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 855 की है। इस बीच तिलक वर्मा एक स्थान की छलांग मारकर सीधे नंबर दो पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब बढ़कर सीधे 832 की हो गई है। तिलक वर्मा पहली बार ICC की T20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे हैं। हालांकि भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले गए दूसरे मैच के बाद उन्होंने 844 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी, लेकिन तीसरे मैच में ज्यादा रन ना बना पाने और आउट होने की वजह से उनकी रेटिंग कम होकर 832 की है। इसके बाद भी वे अब ट्रेविस हेड के काफी करीब पहुंच गए हैं और उनकी नंबर एक की कुर्सी पर खतरा भी बढ़ गया है।
सूर्यकुमार यादव और जॉस बटलर की रैंकिंग में नहीं हुआ कोई बदलाव
इस बीच भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में अपने बल्ले से कोई कमाल ना दिखा पाने वाले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वे अब 782 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर चले गए हैं। टॉप 5 में फिलहाल तो यही बदलाव हुआ है, लेकिन ये है काफी बड़ा। इस बीच भारत के सूर्यकुमार यादव 763 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर हैं। उनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जॉस बटलर 749 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर ही बने हुए हैं। इसके बाद नंबर छह पर बाबर आजम और नंबर सात पर पथुम निसंका हैं।
मोहम्मद रिजवान को फायदा, यशस्वी जायसवाल नीचे गए
बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को बिना खेले ही एक स्थान का फायदा हुआ है, वहीं भारत के यशस्वी जायसवाल भी नहीं खेले हैं। लेकिन वे एक स्थान नीचे चले गए हैं। मोहम्मद रिजवान 704 की रेटिंग के साथ नंबर 8 और यशस्वी जायसवाल 685 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर चले गए हैं। श्रीलंका के कुशल परेरा 675 की रेटिंग के साथ नंबर दस पर बने हुए हैं।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार