राखी सावंत इस एक्टर से रचाने जा रही हैं तीसरी शादी, कहा....
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे विवादित हस्तियों में से एक राखी सावंत हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहती हैं. कभी शादी को लेकर तो कभी अपने तलाक को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर. इस वक्त एक्ट्रेस पाकिस्तान में हैं और उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. राखी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में छा गई हैं. राखी अब तक दो शादियां कर चुकी हैं.
उनकी पहली शादी 2019 में रितेश सिंह से हुई थी, लेकिन 2022 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने उसी साल दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से की थी, लेकिन 2023 में दोनों का तलाक हो गया. साथ ही दोनों की शादी और तलाक को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. इसके बाद अब उनकी तीसरी शादी की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि वो तीसरी शादी भारत में नहीं ब्ल्कि पाकिस्तान में करने की सोच रही हैं, जिसका उन्होंने हिंट भी दिया है.
पाकिस्तानी एक्टर ने किया प्रपोज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्टर-प्रोड्यूसर डोडी खान ने राखी को शादी के लिए प्रपोज किया था. अब राखी ने बातचीत में डोडी के साथ शादी की अफवाहों को लेकर बात की. राखी ने कहा कि वे इस वक्त पाकिस्तान के लाहौर में हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वे डोडी के शादी के प्रपोजल पर विचार कर सकती हैं और पाकिस्तान की बहू बनने के बारे में सोच रही हैं. राखी ने कहा, 'हां, ये सच है कि मैं लाहौर आई हूं. हनिया आमिर के साथ कुछ काम है. इसलिए यहां आई हूं'.
पाकिस्तान की बहू बनेंगी राखी?
उन्होंने आगे कहा, 'जब लोगों ने देखा कि मैं पाकिस्तान पहुंच गई हूं, तो डोडी जी, जो मेरे अच्छे दोस्त हैं, ने मुझे शादी का प्रपोजल दिया. मुझे उनका प्रस्ताव बहुत अच्छा लगा और अब मैं सोच रही हूं कि पाकिस्तान की बहू बन जाऊं'. बता दें, डोडी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने राखी से मजाक करते हुए पूछा, 'बारात लेकर इंडिया आना है या दुबई? लव यू'. इस वीडियो के बाद राखी की तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, राखी ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं किया है.

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार