इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक सनी देओले की फिल्म ‘जाट’
‘गदर 2’ से तहलका मचाने के बाद सनी देओल अपनी फिल्म ‘जाट’ लेकर आने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को निर्माताओं ने एक पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। नए पोस्टर में सनी देओल एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?
इस दिन रिलीज होगी ‘जाट’
सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इससे पहले दिसंबर में इसका धांसू टीजर भी रिलीज किया गया था। शुक्रवार की सुबह निर्माताओं ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर नए पोस्टर के साथ लिखा, “एक्शन सुपरस्टार सनी देओल बड़े पर्दे पर बिना किसी रोक के एक्शन अवतार के साथ आ रहे हैं। जाट 10 अप्रैल को दुनिया भर में हिंदी, तेलुगु और तमिल में ग्रैंड रिलीज होगी।”
‘जाट’ की स्टार कास्ट
‘जाट’ का निर्देशन गोपिचंदन ने किया है। फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार शामिल है। फिल्म का म्यूजिक थमन एस ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी ऋषि पंजाबी ने की है।
सनी देओल का वर्क फ्रंट
सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘गदर 2’ में देखा गया था। सनी के आगामी कार्यों को देखा जाए तो उनके पास आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लाहौर 1947’ और जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ भी है। चर्चा है कि अभिनेता को लेकर ‘गदर 3’ बनाई जा सकती है, लेकिन निर्माताओं द्वार इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

साइबर ठगी का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट में फंसा परिवार, पत्नी की हालत गंभीर
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद