प्रदेशभर से 2 लाख लोगों को महू बुलाने की तैयारी
राहुल-प्रियंका के 27 को महू दौरे तक कांग्रेस चलाएगी स्पीकअप अभियान
भोपाल । संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 27 जनवरी को महू में होने जा रहे राहुल-प्रियंका गांधी के दौरे तक मप्र कांग्रेस स्पीकअप अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस के सभी सांसद-विधायक, पूर्व-सांसद विधायक और पार्टी पदाधिकारी एक मिनट का वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर खुद के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करेंगे। साथ ही अपने वॉट्सएप ग्रुपों में भी पोस्ट करेंगे।इस संदेश में राहुल-प्रियंका गांधी के कार्यक्रम और जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली की जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस इस रैली में प्रदेशभर से दो लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धरमपुरी, मनावर, कुक्षी, बड़वानी, सेंधवा और राजपुर विधानसभा में स्थानीय नेताओं के साथ रैली की तैयारियों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री सचिन यादव और विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल भी इन बैठकों में शामिल हुए। पटवारी ने कहा कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आएंगे।
इंदिरा ज्योति अभियान से युवाओं को उनके विचार बताएंगे
कांग्रेस से संबंधित एनजीओ सम्यक अभियान इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती को कांग्रेस सृजन वर्ष के रूप में मनाने जा रहा है। इसके साथ ही इंदिरा गांधी के विचारों और कामों से युवाओं को परिचित कराने के लिए इंदिरा ज्योति अभियान भी शुरू किया जाएगा।

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण