सैफ अली खान की मदद करने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला हजारों का ईनाम
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी को एक अनजान शख्स ने चाकू से वार कर दिया था. हमलावर ने सैफ पर 6 वार किए थे जिसके बाद सैफ बुरी तरह जख्मी और खून में लथपथ हो गए थे. ऐसे में उन्हें ऑटो में अस्पताल ले जाया गया था. सैफ अली खान को जिस ऑटो में अस्पताल ले जाया गया था उसके ड्राइवर को अब ईनाम दिया गया है. सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर भजन सिंह राणा को ईनाम में 11 हजार रुपए दिए गए हैं. एक संस्था ने ड्राइवर को उसकी सेवा के लिए इनाम देकर सराहा है.
ऑटो ड्राइवर ने सुनाई थी हमले की रात की कहानी
इससे पहले ड्राइवर भजन सिंह राणा ने मीडिया से बात की थी और सैफ अली खान की उस रात की हालत के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था- 'सैफ की गर्दन से खून बह रहा था, उनका सफेद कुर्ता लाल हो गया था और काफी खून बह गया था. वो खुद मेरी तरफ चलकर आए, उनके साथ एक छोटा बच्चा भी था. वह घायल थे और मुझे बस उसे जल्दी से अस्पताल ले जाना था, 8-10 मिनट में हम अस्पताल पहुंच गए.'
जख्मी हालत में बेटे से बात कर रहे थे सैफ अली खान
ड्राइवर ने आगे बताया था कि सैफ और तैमूर ऑटो में लगातार एक-दूसरे से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा था- 'वे आपस में अंग्रेजी में बात कर रहे थे. ऑटो में सैफ लगातार बच्चे से बात करते रहे थे. मुझे अच्छा लग रहा है कि मैं उस वक्त उनकी मदद कर सका.

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण