जयदीप अहलावत: "राजी के बाद मुझे काम नहीं मिला, सभी रोल्स एक जैसे थे"
Jaideep Ahlawat: 'पाताल लोक' के 'हाथीराम चौधरी' यानी जयदीप अहलावत सिर्फ अपनी मेहनत के दम पर आज इस मुकाम पर खड़े हैं, जहां उनके पास बेहतरीन ऑफर्स की लाइनें लगी हुई हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब अच्छा किरदार निभाने के बाद उनको फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था. या यूं कहें कि काम तो था पर सारे रोल्स एक जैसे थे, जिनको जयदीप अहलावत करना नहीं चाहते थे. इस बात का खुलासा जयदीप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया. उन्होंने बताया कि फिल्म अच्छी चलने के बाद भी उनको ढंग के रोल्स नहीं मिलते थे. एक इंटरव्यू के दौरान जयदीप अहलावत ने अपने करियर के कुछ ऐसे खास पलों को याद किया जब उनको राजी के दौरान बहुत तारीफ तो मिली, लेकिन इस फिल्म के बाद उनको काम नहीं मिला.
राजी के बाद मेरे पास कोई काम नहीं था
'पाताल लोक' के 'हाथीराम चौधरी' ने कहा, "एक वक्त ऐसा आता है, जब आपको कुछ अच्छा करने की जरूरत होती है और आपको अच्छी भूमिकाएं भी मिलती हैं. लोग इसको खूब पसंद और तारीफ करते हैं, लेकिन इसके बावजूद आपको काम नहीं मिलता है. राजी के बाद ऐसा ही हुआ था, मेरे पास काम नहीं था. हर कोई इस रोल के बारे में बात कर रहा था और कह रहा था कि पिछला किरदार तो बहुत अच्छा निभाया था, तो अब ऐसा क्यों हो रहा है. जो भी स्क्रिप्ट मेरे पास आती थी, वो सभी एक जैसी होती थीं. राजी के बाद हर कोई चाहता था कि मैं आईबी अधिकारी या रॉ की भूमिका निभाऊं. लेकिन मैं ऐसा करना नहीं चाहता था, क्योंकि ये रोल मैं कर चुका था".
'मुझे पुलिसवाले की भूमिका के लिए सैकड़ों ऑफर मिले'
जयदीप अहलावत ने आगे कहा, "मुझे पाताल लोक के बाद भी ऐसी ही परिस्थिति का सामना करना पड़ा था. पाताल लोक के बाद मुझे पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए सैकड़ों स्क्रिप्ट मिलीं. लोगों ने मुझे बताया कि सर ये पाताल लोक और मिर्जापुर का मिक्सचर है. मुझे वो पसंद नहीं था, मैं बोल रहा था कि ये क्या है? पर हर कोई वही भूमिका चाहता था". जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन 17 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल