आग के कारण सिंगर दुआ लीपा ने छोडा अपना घर
कैलिफोर्निया । अमेरिका में लगी आग के कारण ब्रिटिश-अल्बानियन सिंगर दुआ लीपा सहित कई हस्तियों को शहर छोड़ना पड गया। इंस्टाग्राम पर दुआ लीपा ने अपनी चिंता व्यक्त की। इस आग को हैरान करने वाला और डरावना बताया।
उन्होंने आग से हुए विनाश का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह सुरक्षित रूप से शहर से बाहर निकल आई हैं और सभी से सुरक्षित रहने की अपील की। अपने पोस्ट में दुआ लीपा ने लिखा, लॉस एंजिलिस में पिछले कुछ दिन बेहद भयावह और परेशान करने वाले रहे। मैं अपने दोस्तों और शहर के उन लोगों के बारे में सोच रही हूं जिन्हें अपने घर छोड़ने पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि वह शरणार्थियों के लिए दान करने के इच्छुक लोगों के लिए लिंक शेयर करेंगी। उन्होंने अपने नोट का समापन करते हुए कहा, मैं सुरक्षित हूं और शहर से बाहर निकल आई हूं। इस मुश्किल समय में सभी को मेरी शुभकामनाएं। सुरक्षित रहिए और एक-दूसरे का ख्याल रखें। 2020 में दुआ लीपा ने बेवर्ली हिल्स में अपना शानदार घर खरीदा था।
जैसे-जैसे आग का कहर जारी रहा, दुआ लीपा उन कई हस्तियों में शामिल हो गईं जिन्हें सुरक्षा कारणों से निकासी का आदेश दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जंगल की आग में 10 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। पेसिफिक पालीसाडेस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और मालिबू से लेकर सैंटा मोनिका तक का तटीय क्षेत्र पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जिससे यह आग शहर के इतिहास की सबसे विनाशकारी आग बन गई है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल