अविनाश एलीगेंस में दो मजदूरों की मौत, 24 अक्टूबर को भी हुआ था हादसा
रायपुर। जिले के तेलीबांधा वीआईपी रोड स्थित निर्माणाधीन रेसिडेंसियल कॉम्प्लेक्स अविनाश एलीगेंस में हुए दो बड़े हादसों ने सुरक्षा के गंभीर सवाल उठाए हैं। 11 जनवरी 2025 को हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं। इससे पहले 24 अक्टूबर 2024 को भी इस निर्माणस्थल पर एक युवती की जान गई थी। 11 जनवरी को हुए हादसे में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब और लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतक मजदूर रहमत बेग खान (करहीबाजार, बलौदाबाजार) और रामदास पंडो (बलरामपुर) थे। दोनों मजदूर ऊंचाई से गिरने और मलबे में दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। छह अन्य मजदूरों का इलाज अभी जारी है। यह पहला हादसा नहीं था। 24 अक्टूबर 2024 को भी अविनाश एलीगेंस में एक युवती की मौत हो चुकी थी। मृतक युवती कौशिल्या साहू (19 वर्ष), निवासी थरगांव बिलाईगढ़, छठे माले से गिर गई थी। इस घटना में भी सुरक्षा मानकों की लापरवाही का अंदेशा जताया गया था। इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि जब अक्टूबर में भी एक हादसा हो चुका था, तो फिर क्यों निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई और मजदूरों की जान जोखिम में डाली गई? अविनाश एलीगेंस निर्माण स्थल पर हुए दोनों हादसों को लेकर पुलिस जल्द ही कार्रवाई करेगी और एफआईआर दर्ज करने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल