जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने से भारत को लगा झटका, कप्तानी पर भी सवाल
Jaspreet Bumrah: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के लिए रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए। बुमराह दिन के दूसरे सेशन में मैदान से बाहर गए। पहले सेशन का खेल खत्म होने के बाद वह मैदान में आए थे और फिर एक ओवर करने के बाद मैदान से बाहर चले गए।
विराट कोहली कर रहे कप्तानी
खबरों की मानें तो बुमराह का स्कैन हुआ है। बुमराह की गैरमौजूदगी में विराट कोहली कप्तानी करते नजर आए। सीरीज मे अब तक बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में ही भारत ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच भी जीता था। ऐसे में फैंस से लेकर टीम मैनेजमेंट दुआ कर रहे हैं कि बुमराह की चोट गंभीर ना हो।
क्या कहता है नियम
अगर इंजरी के चलते बुमराह आखिरी टेस्ट से बाहर होते हैं तो फिर क्या होगा? भारतीय टीम को बुमराह का सब्स्टीट्यूट मिलेगा। इतना ही नहीं क्या इस सब्स्टीट्यूट को गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा? तो आइए जानते हैं कि सब्स्टीट्यूट का नियम क्या कहता है। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट के नियम खिलाड़ियों की सुरक्षा को बनाए रखते हुए निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं। अगर कोई प्लेयर चोटिल होता है तो सब्स्टीट्यूट मैदान में उसकी जगह ले सकता है। हालांकि, विपक्षी कप्तान की सहमति के बिना सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी गेंदबाजी, बल्लेबाजी या कप्तानी नहीं कर सकता।
इस कंडीशन में मिलता है रिप्लेसमेंट
चोटिल खिलाड़ियों को गेंदबाजी या बल्लेबाजी फिर से शुरू करने से पहले अपने रेस्ट के बराबर समय के लिए मैदान से बाहर रहना होगा। कंकशन इंजरी होने पर ICC मैच अंपायर द्वारा लगाई गई शर्तों के साथ "लाइक टू लाइक" रिप्लेसमेंट की अनुमति देता है। ये नियम टीमों को खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सामरिक लाभ के लिए चोटों का फायदा उठाने से रोकते हैं।

एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं