‘पाक को मिला करारा जवाब’ – अदनान सामी ने की भारतीय सेना की तारीफ़
पिछले महीने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी। इस कायराना हमले के 15 दिन बाद भारत ने एयर स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया है। इस जवाबी कार्रवाई के बाद से देशभर के नागरिकों का सीना चौड़ा हो गया है। यही नहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी भारतीय सेना की जयकार कर रहे हैं। इस बीच सिंगर अदनान सामी का रिएक्शन सामने आया है।
भारतीय मिलिट्री फोर्स की सराहना की
सिंगर अदनान सामी ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना रिएक्शन देते हुए भारतीय मिलिट्री फोर्स की सराहना की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पोस्टर है जिस पर लिखा हुआ है कि ‘सिंदूर से तंदूर तक।’ इसे शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, ‘जय हिंद।’ इसके अलावा उन्होंने तिरंगे की इमोजी भी बनाई है।
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
उधर, अदनान सामी की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय सेना को सलाम। अंततः न्याय हुआ…’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जय हिंद।’ हालांकि अदनान सामी यहीं नहीं रूके। उन्होंने एक के बाद एक कई अन्य पोस्ट भी शेयर किए हैं। नीचे देखें सिंगर के अन्य रिएक्शन
2016 में ली थी भारतीय नागरिकता
गौरतलब है कि अदनान सामी पाकिस्तान से हैं। वह करीब करीब डेढ़ साल तक बिना नागरिकता के इंडिया में रहे थे। दरअसल, भारतीय नागरिकता के लिए उनकी ओर से किए गए आवेदन को ठुकरा दिया गया था। साल 2016 में सिंगर ने इंडिया की नागरिकता हासिल कर ली थी। इससे पहले अदनान सामी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की भी निंदा की थी।

शराब दुकान स्थानांतरण पर रांझी के लोगों ने विरोध जताया, ज्ञापन सौंपा
रेलवे पुल नंबर-1 के पास सड़क बनी जानलेवा, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
तमिलनाडु में भाषा नीति पर सख्त रुख, TVK सरकार ने दबाव की राजनीति को किया खारिज
‘CM रेवंत रेड्डी जल्द बदलेंगे पाला’, BJP सांसद धर्मपुरी अरविंद का बड़ा दावा
होर्मुज से अच्छी खबर, जहाजों की बढ़ी आवाजाही से तेल-गैस बाजार में उम्मीद
मां की ममता पर सवाल, पति से झगड़े के बाद बच्ची को पिलाया तेजाब
जहांगीर खान के फैसले से TMC को झटका, फलता पुनर्मतदान से पहले बदले समीकरण
मटके हाथ में लेकर जनसुनवाई पहुंचीं महिलाएं, प्रशासन से मांगा समाधान
नेपाल में छोटे आयातकों को राहत, ₹100 से अधिक के सामान पर कस्टम फीस पर रोक